• Home
  • History
  • प्राचीन भारत का इतिहास : काल विभाजन, पुरापाषाण एवं मध्यपाषाण काल

प्राचीन भारत का इतिहास : काल विभाजन, पुरापाषाण एवं मध्यपाषाण काल

हडप्पा सभ्यता (2600 - 1900 ईशा पूर्व) | इतिहास और नगर नियोजन


इतिहास अतीत एवं वर्तमान के बीच निरंतर संवाद का नाम है ।

इतिहास के अध्ययन का अर्थ तथ्यों का संकलन नहीं है ।

बल्कि इतिहास के अध्ययन का अर्थ है राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में परिवर्तन के तत्वों को रेखांकित करना।

जहां तक तथ्य का सवाल है, तो यह महज उन परिवर्तनों के उदाहरण है।

भारत का पहला इतिहास एक ब्रिटिश लेखक जेम्स मिल ने लिखा ओर इसने भारत के इतिहास को तीन कालों में बांटा-हिन्दू काल, मुस्लिम काल, एवं ब्रिटिश काल। किन्तु इसके विभाजन का आधार व काल दोनों गलत था।

आगे भारत के राष्ट्रवादी इतिहासकारों ने जेम्स मील के दिए गए हिन्दू काल, मुस्लिम काल और ब्रिटिश काल जैसे नामों को बदलकर प्राचीन काल, मध्य काल और आधुनिक काल रख दिया। परंतु विभाजन का पुराना आधार ही बना रहा और वह था – मोहम्मद गौरी के आक्रमण के साथ मध्य युग का आरंभ।

मार्क्सवादी इतिहास लेखन ने जेम्स मील के काल विभाजन को चुनौती देते हुए पूर्व मध्यकाल की अवधारणा लायी।

इन विद्वानों के अनुसार मध्य युग के आगमन के लिए हमें मोहम्मद गौरी के आक्रमण की प्रतीक्षा करने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसका आरंभ भारत में सामंतवाद के उद्भव के साथ लिया जाना चाहिए।

इनके विचार में सामंतवाद के उद्भव के बाद ही मोहम्मद गौरी का आक्रमण सफल हुआ था, इसलिए सामंतवाद के उद्भव को ही परिवर्तन का मुख्य कारण माना जाना चाहिए।

उसी प्रकार आधुनिक काल के संदर्भ में भी प्रचलित अवधारणा बदल गई। पहले पलासी के युद्ध के साथ आधुनिक काल की शुरुआत मानी जाती थी परंतु इस संदर्भ में एक दृष्टिकोण उभरकर आया कि पलासी के युद्ध के साथ ऐसा कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं हुआ था।

बल्कि इससे पूर्व यूरोपीय कंपनियों के आगमन के पश्चात भारत में बड़ी मात्रा में कीमती धातु आ रही थी।

क्षैतिज परिवर्तन (Horizontal change):

1. राजनीतिक –

  • राजनितिक विस्तार
  • प्रशासन

2. आर्थिक –

  • कृषि
  • शिल्प एवं उद्योग
  • व्यापार
  • मुद्रा तथा नगरीकरण

3. सामाजिक –

  • वर्ण एवं जाति
  • महिलाओं
  • शूद्रों एवं अछूतों की दशा

4. सांस्कृतिक –

  • धर्म एवं दर्शन
  • भाषा एवं साहित्य
  • कला
  • विज्ञान एवं प्रौध्योगिकी

Latest Posts

Related Posts

ByBySONU Jul 14, 2026

राजस्थान में सिंचाई परियोजनाएँ

राजस्थान में सिंचाई परियोजनाओं (Indira Gandhi Canal, Bhakra Nangal, Chambal Project) के बारे में विस्तार से जानें। प्रमुख…

ByBySONU Jul 11, 2026

भारतीय संस्कृति में धर्म और दर्शन : प्राचीन धर्म, दर्शन और बौद्धिक क्रांति का इतिहास

प्राचीन भारतीय संस्कृति में धर्म और दर्शन के विकास को जानें। वैदिक कालीन धर्म, उपनिषद का चिंतन, और…

ByBySONU Jul 8, 2026

प्राचीन काल की अर्थव्यवस्था: ऋग्वैदिक काल से पूर्व मध्य काल तक

प्राचीन भारत की अर्थव्यवस्था कैसी थी? ऋग्वैदिक काल, मौर्य काल, गुप्त काल और पूर्व मध्य काल में कृषि,…

ByBySONU Jul 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top